
उत्तराखंड में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सीमांत क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत ने धारचूला विधानसभा से आए सभी पूर्व सैनिकों का पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री ने किया पार्टी संग जुटने का किया आह्वाहन
बंसल ने सभी के सम्मान की जिम्मेदारी लेते हुए, राष्ट्रनिर्माण में पार्टी संग जुटने का आह्वाहन किया। वहीं जिक्र किया कि जब जॉइनिंग की ये बात सामने आई, तो हमे लगा कि सैनिक तो हमेशा भाजपा के रहे हैं। उन्होंने वैचारिक और मतदाता के नाते प्रत्येक मौके पर पार्टी का साथ दिया है। लेकिन अब सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद आप भाजपा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर खुशी की बात हमारे लिए नही हो सकती है।
BJP में काम करना भी देश सेवा का नया स्वरूप है: दीप्ति रावत
वहीं प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा, आपने सेना में रहकर देश की सेवा की है, अब भाजपा में आकर काम करना भी देश सेवा का नया स्वरूप है। क्योंकि भाजपा ही वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रभक्ति ही सर्वोपरि है। इसलिए में विश्वासपूर्वक कह सकती हूं कि आप सही जगह आए हैं। पार्टी आपकी कार्यशैली पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को बेहतर करने में उपयोग करेगी।
