35 Views

CJP Protest: पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन में उत्तराखंड पुलिस भी शामिल हो गई है। हालांकि छात्रों पर डंडे बरसाने नहीं बल्कि उनका समर्थन करने। जी, हां उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही युवाओं को समर्थन देने दिल्ली पहुंच गया। शेर सिंह ने युवाओं के आंदोलन में हिस्सा लिया। ये खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Protest: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने लिया युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा
इतना ही नहीं सिपाही शेर सिंह ने दिल्ली में कहा कि सैकड़ों सिपाही उत्तराखंड में नौकरी से इस्तीफा देकर इस आंदोलन में आना चाहते है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही देश का युवा सड़कों पर पिटता रहेगा तो देश आगे कैसे बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि जब युवाओं पर लाठी चार्ज हो रहा था। तब वो भ्रष्ट नेताओं की ड्यूटी में तैनात था। एक में देखा कि एक बहन पर भी लाठियां चलाई गई, तब मन में आया कि AK47 चला दूं।
