
बाजपुर में एक 13 साल की नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोर्ट ने पेश करने के बाद दोनों को जेल भेजा जा चुका है। दरअसल ये घटना अक्टूबर 2025 की है। लेकिन घटना का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की मदद ली। थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।
13 साल की मासूस से रेप
पीड़िता का पिता ट्रक चालक है। वो काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते है। परिवार ने एक कमरा किराये पर दे रखा था। आरोप है कि किययेदार युवक ने 13 साल की किशोरी को बहाने से कमरे में बुलाया। जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान बच्ची की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई गई।
दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो , किया ब्लैकमेल
आरोप है कि युवक ने उसी अश्लील वीडियो से किशोरी को ब्लैकमेल किया। उसने अपने साथी को भी वो वीडियो दिखाया। आरोप है कि युवक के साथ ने भी नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने कथित रूप से किशोरी का गैंगरेप किया।
वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने दर्ज की शिकायत
इस घटना के काफी समय बाद अश्लील वीडियो सामने आया। जिसके बाद परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी हुई। बीती दो अगस्त को पीड़ित परिवार ने तहरीर दी। शिकायत मिलने पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से वो न्यायिक हिरासत में जेल जा चुके है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
2 अगस्त को बाजपुर कोतवाली में शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के अनुसार घटना 24 और 26 अक्टूबर 2025 की है. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अजय गणपति, एसएसपी
