
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल में आज यानी शुक्रवार, सात अगस्त को बड़ा हादसा हो गया। यहां देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे और हताहत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पौड़ी में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल में देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर सबदरखाल के पास आज एक कार के खाई में गिरने की खबर आई। ये वाहन देवप्रयाग से पौड़ी की तरफ आ रहा थी। तभी सबदरखाल के पास अचानक से कार खाई में गिर गई।
रेस्क्यू अभियान जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।दुर्घटना को लेकर एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। साथ ही अभी किसी के हताहत होने की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हुई है।
ये ब्रेकिंग खबर है, ज्यादा जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा…
