
उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर देवप्रयाग में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अभी मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। तो वहीं एक बच्चा घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
पौड़ी जा रहा था परिवार, गहरी खाई में गिरी कार
दरअसल ये पूरा हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हुआ। घायल बच्चे के मुताबिक बोलेरो में छह लोग सवार थे। पूरा परिवार हरिद्वार के लक्सर से पौड़ी जा रहे थे। पुलिस की माने तो सभी हरिद्वार के जीतपुर रायपुर के निवासी हैं।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
एक दम से बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो छोटे बच्चे भी शामिल है।

घायल बच्चे अरमान को खाई से किसा रेस्क्यू
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। घायल बच्चे अरमान को खाई से सुरक्षित निकाला गया। जिसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। तो वहीं पौड़ी पुलिस की माने तो सभी पांच शव खाई से निकाल लिए गए हैं।
मरने वालों की पहचान
मृतकों की पहचान 49 साल के अफजाल इमाम, 40 साल की उनकी पत्नी शब्बो, बेटे शादाब (14), बेटी अनाविया (3) और बोलेरो चला रहे आमिर के रूप में हुई है।
मांगकर लाए थे गाड़ी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार काले रंग की बोलेरो गाड़ी मांगकर लाए थे। इस गाड़ी को उन्हीं का रिश्तेदार आमिर चला रहा था।
