Gurmeet singh chandhok


डॉ. मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस नैनीताल के निर्देशों के क्रम में श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी द्वारा सर्किल के समस्त विवेचकों की आदेश कक्ष में समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में कोतवाली हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी एवं बनभूलपुरा के विवेचक भौतिक रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, चोरगलिया प्रभारियों एवं विवेचकों तथा वी0सी0 के माध्यम से संबंधित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान 60 दिवस एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी द्वारा विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न करते हुए साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकताओं है।
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल
