Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच रावत ने अपनी आगामी यात्राओं को स्थगित कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से व्यक्तिगत कार्यक्रमों को लेकर दिए गए निर्देशों के बीच रावत का यह फैसला सामने आया है। शहरखोजें
हरीश रावत ने स्थगित की अपनी आगामी जनसंवाद यात्राएं
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने प्रदेश में नौ और ‘धन्यवाद यात्राएं’ प्रस्तावित की थीं। इन यात्राओं के आयोजन की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं को भी सौंपी जा चुकी थी। अब यात्राएं स्थगित किए जाने के कारण आयोजक साथियों और कार्यकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए उन्होंने उनसे माफी मांगी है।
पार्टी के अगले कार्यक्रम का इंतजार करूंगा: हरदा
हरीश रावत ने आगे कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि जिस तर्ज पर उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए हैं, उसी तरह पार्टी भी कोई जनसंवाद कार्यक्रम तैयार करे और वह उसमें शामिल हों। उन्होंने लिखा कि फिलहाल वह पार्टी के अगले कार्यक्रम का इंतजार करेंगे।
पार्टी ने जताई थी नाराजगी
दरअसल हरीश रावत की ओर से ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ निकाली जा रही थी। जिसे लेकर पार्टी हाईकमान ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर यात्रा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने हरदा को पत्र लिखकर कथा था कि इन यात्राओं को लेकर न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश कांग्रेस के समानांतर किसी तरह का कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं है
