86 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में अक्टूबर माह की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर के लिए भी देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
14 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो देहरादनू , टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार हैं। जबकि 3800 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी की संभावना है।
