
दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया गया। जिसके बाद सीजेपी के मुख्य सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे ने वहां जाकर प्रदर्शन किया। ऐसे में तीनों को दिल्ली पुलिस ने बीते दिन हिरासत में लिया था। उसके बाद आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद तीनों को एसईएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दियों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज गया। सौरव और आशुतोष को बॉन्ड तोड़ने के जुर्म में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तो वहीं अजिंक्य शिंदे से पांच हजार का बेल बॉन्ड भरवाया गया।
गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव दास, आशुतोष रांका
गिरफ्तारी के बाद सौरव दास, आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। जहां सौरव जेल नंबर 2 में है तो वहीं आशुतोष को जेल नंबर चार में रखा गया है। दोनों पांच दिन की न्यायिक हिरासत में है।
‘जंतर-मंतर भारत के लोगों का है’-राहुल गांधी
तो वहीं इसपर राहुल गांधी का कहना है कि “जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन, अलग-अलग बैनर, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं, नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।”
CJP के 14 लोगों पर एफआईआर
मालूम हो कि बीते दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी के 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जबकि इसके एक दिन पहले ही निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया।
‘क्या तिरंगा लहराना जुर्म?’
तो वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया, “क्या तिरंगा लहराना भी जुर्म हो गया?”
सौरव-आशुतोष की जमानत की कोशिश में सीजेपी
CJP की वकील अभिष्ट हेला ने कहा, “हम जमानत के लिए कहां अर्जी देंगे, यह हमारे कानूनी अधिकारों का मामला है। हम उन सभी जानकारियों का खुलासा नहीं करना चाहते क्योंकि इसमें और भी पहलू शामिल हैं। हम अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। जो भी होगा, आपको सूचित किया जाएगा। सभी जानकारियों और अपडेट्स के लिए CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते रहें। हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।”
“सिर उठाकर जेल जा रहे हैं”, अजिंक्य शिंदे ने कहा
CJP के नेशनल ऑर्गनाइज़ेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे ने बताया कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने उनसे कहा था कि वे “सिर उठाकर जेल जा रहे हैं।” PTI न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, शिंदे ने कहा, “उन्होंने देश के लोगों से कहा है कि वे डरेंगे नहीं।”
.कॉकरोच जनता पार्टी एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप -दिपके
तो वहीं अभिजीत दिपके ने कहा, “”हम सबका मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं…कॉकरोच जनता पार्टी एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है और हमेशा रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारा और INDIA ब्लॉक का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है।
