113 Views
Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी: ठंड का मौसम शुरू होते ही जंगलों से सटे शहरी और ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ताजा मामला नैनीताल वन प्रभाग क्षेत्र का है, जहां हल्द्वानी से कैंची धाम जाने वाले मार्ग पर देर रात एक गुलदार सड़क पर घूमता नजर आया। रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने गुलदार की चहलकदमी का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो में गुलदार सड़क पार करने के बाद डिवाइडर पर चलता दिखाई दे रहा है। गुलदार की इस तरह आवाजाही से क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। वहीं, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों को जंगल से सटे रास्तों पर आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
