Gurmeet singh chandhok

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर जानलेवा हमला हुआ है। जी हां, सिंगर के कनाडा में शो के बाद फायरिंग हुी। देर रात शो खत्म करके सिंगर लौट रहे थे, तभी एमी विर्क की रोल्स रॉयस कलिनन पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पंजाबी सिंगर एमी विर्क पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बता दें कि गाड़ी में एमी विर्क के साथ चार लोग सवार थे। सात से 10 राउंड फायरिंग हुई। सात जिसमें से गाड़ी पर लगी। हालांकि गनीमत ये रही कि गाड़ी बुलेटप्रूफ थी। जिसकी वजह से अंदर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बस पिछले शीशे को नुकसान हुा है।
शो खत्म कर निकले, तभी बरसीं गोलियां
दरअसल घटना शनिवार करीब रात 11 बजे की है। कनाडा के मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास ये घटना हुई। सिंगर अपना शो खत्म कर रोल्स रॉयस से निकले थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन एक भी गोली आर-पार नहीं हो सकीं। केवल पिछले शिशे को नुकसान हुआ।
हमले में इस्तेमाल SUV जलाई!
फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर पुलिस को एक संदिग्ध SUV जली हुई मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वाहन का इस्तेमाल फायरिंग की घटना में किया गया होगा। ऐसे में पुलिस जांच में जुट गई है।
