Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में राज्य की सिविल सर्विसेज टीम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल निदेशालय पत्र के अनुसार, केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक बोर्ड, भारत सरकार की ओर से आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद राज्य की टीमों के समयबद्ध चयन के लिए जनपद एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है।
भौगोलिकसंदर्भ
खेल निदेशालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइंस
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता को लेकर अपर निदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खेल निदेशालय ने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जनपद स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी कर चयनित खिलाड़ियों की सूची समय रहते निदेशालय तथा राज्य स्तरीय ट्रायल्स के निर्धारित स्थलों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कब कहां होंगे ट्रायल्स
जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स राज्य के सभी जनपदीय स्टेडियमों में 30 सितम्बर 2026 एवं 01 अक्टूबर 2026 (प्रातः 9:00 बजे से) होंगे। ये ट्रायल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, चेस, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग (पुरुष व महिला वर्ग) तथा क्रिकेट एवं फुटबॉल (केवल पुरुष वर्ग) के लिए होंगे। जनपद चयन समिति में जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी (अध्यक्ष), जिला क्रीड़ा अधिकारी/प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी (संयोजक/सदस्य), उपक्रीड़ा अधिकारी/सहायक प्रशिक्षक (सदस्य) तथा स्थानीय विख्यात खिलाड़ी या नामित पदाधिकारी (सदस्य) होंगे। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स 7 अक्टूबर 2026 एवं 08 अक्टूबर 2026 (प्रातः 9:00 बजे से) होंगे।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय ट्रायल्स में भाग ले सकेंगे
- जिला स्तर पर चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची के आधार पर ही खिलाड़ी राज्य स्तरीय ट्रायल्स में भाग ले सकेंगे।
- एक खिलाड़ी (कार्मिक) एक वित्तीय या कैलेंडर वर्ष में केवल एक ही खेल विधा में हिस्सा ले सकेगा। इसके लिए कार्मिक को घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा। हालांकि, यदि किसी खिलाड़ी ने राज्य स्तर या अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विशिष्ट स्तर हासिल किया है, तो उसे अधिकतम दो खेलों के लिए चुना जा सकता है।
- जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स में शामिल होने वाले कार्मिकों को अपने विभागीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- यदि किसी प्रशिक्षक, मैनेजर या खिलाड़ी के आचरण के विरुद्ध शिकायत मिलती है, तो उसे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए 3 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
- किसी भी निलंबित या विभागीय कार्यवाही का सामना कर रहे खिलाड़ी, कर्मचारी. अधिकारी के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
- चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले राज्य के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त अनुमति पत्र या अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)।
- कार्मिक का विभागीय आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।
- पंजीकृत चिकित्सक द्वारा प्रमाणित स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाना होगा।
