8 Views

Gurmeet singh chandhok
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुखानी पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियोगों में वांछित 02 अभियुक्तों को उनके निर्धारित पते से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
- ललित बृजवासी पुत्र हरीश चंद्र बृजवासी, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा चौपला, हरिपुर नयाक, थाना मुखानी, उम्र 29 वर्ष — संबंधित केस क्राइम नं. 738/2019, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
- नीरज दिवाकर पुत्र सत्य प्रकाश दिवाकर, निवासी आदर्श नगर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष — संबंधित केस क्राइम नं. 2356/2023, धारा 323/504 भादवि।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
- कांस्टेबल गोपाल दत्त
- कांस्टेबल शंकर सिंह
