
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन की लेटेस्ट रिलीज ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। रिलीज के तीन दिन में ही इस फिल्म ने अपनी पूरी लागत वसूल ली है। अब सिनेमाघरों में ये बस प्रॉफिट कमा रही है। चलिए जानते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
‘मिर्जापुर द मूवी’ धांसू ओपनिंग के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिलहाल वेबसीरीज पर बेस्ड ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने 25.75 करोड़ कमाए। तो वहीं दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़ और पांचवें दिन 15.60 करोड़ की कमाई की।
छठे दिन कितनी की कमाई?
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने छठे दिन यानी पहले बुधवार को 11.80 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ अब तक इस फिल्म ने भारत में कुल 137.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
