Gurmeet singh chandhok

IPL 2026 के लीग मुकाबले चल रहे हैं। जल्द ही इस सीजन का क्वालीफायर और एलिमिनेटर और फाइनल खेला जाएगा। बीसीसीआई द्वारा भी जो शेड्यूल जारी किया गया था उसमें भी इनके वेन्यू और तारीख नहीं बताई गई थी। तभी से लेकर लोगों के मन में सवाल बना हुआ है कि आईपीएल का फाइनल (IPL 2026 Final) कहां खेला जाएगा। इससे पहले खबरें थी कि फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। हालांकि अब वेन्यू को बदल दिया गया है।
24 मई को IPL 2026 में लीग फेज के आखिरी मैच
IPL के इस सीजन में लीग फेज का आखिरी मुकाबला सड़े यानी 24 मई को खेला जाएगा। इस दिन जहां पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा दिल्ली और कोलकाता के बीच ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। जिसके बाद लीग फेज के सभी मैच खत्म हो जाएंगे। 10 में से केवल चार टीमें खिताब की दौड़ में शामिल होंगी।
IPL 2026 Final कहां और कब खेला जाएगा?
इसके बाद दो क्वालीफायर, एक एलीमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इनकी डेट्स का ऐलान कर दिया गया है।
आईपीएल प्लेऑफ का शेड्यूल
- क्वालीफायर 1 : 26 मई
- एलिमिनेटर : 27 मई
- क्वालीफायर 2 : 29 मई
- फाइनल : 31 मई
आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्वालीफायर और एलिमिनेटर के डेट और वेन्यू भी तय
आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में होगा। तो वहीं पहला क्वालीफायर धर्मशाला में, न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला होगा। राजनीतिक कारणों के चलते बेंगलुरु को किसी भी प्लेऑफ मैच की मेजबानी नहीं दी गई है।
