
TVK Chief Vijay to Form Govt: तमिलनाडू (Tamil Nadu) में TVK एक बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई। इस बीच पार्टी ने चीफ विजय थलापति राजभवन पहुंचे है। जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। लोकभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की।
टीवीके के विजय ने सरकार बनाने का किया दावा TVK Chief Vijay to Form Govt
TVK के चीफ विजय थलापति ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वो राजभवन में राज्यपाल से मिलने। जिसके बाद वो गिंडी स्थित राजभवन में भी राज्यपाल से मिले। जहां उन्होंने औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ट नेता भी मौजूद रहे। जिसमें एन. आनंद, आधव अर्जुना, सेंगोट्टैयन और अरुणराज शामिल थे।
कल 10 बजे लेंगे शपथ
बताते चलें कि हालिया तमिलनाडू विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। जिसके बाद सरकार गठन का प्रोसेस तेज हो गया। कल सुबह 10 बजे से 11:15 के बीच शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है।
कांग्रेस का टीवीके को समर्थन
बता दें कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले टीवीके मुख्यालय में विजय ने कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात की। जिसमें सरकार गठन के लिए समर्थन की औपचारिक निर्णय व्यक्त की। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) ने टीवीके को पूरे समर्थन की पुष्टि की। विजय ने भी इस समर्थन का स्वागत किया।
