102 Views
Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी: बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह कौरंगा द्वारा काठगोदाम पुल से गौला नदी में छलांग लगाने के बाद बुधवार सुबह उनका शव बरामद कर लिया गया। शव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से करीब 600 मीटर ऊपर गौला नदी के किनारे मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
सूचना के बाद प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम, ग्राम सभा नवाड़खेड़ा के ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयासों से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।
प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
