
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस भी इसको लेकर काफी एक्साइटेड है। मूवी दमदार एडवांस बुकिंग भी कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी पहले दिन की प्री सेल में अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन किया है?
‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली अब तक कमाई?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग दशहरे के दौरान शुरू हुई थी। इसी के साथ रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों कमा लिए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ 24 अक्टूबर, शनिवार सुबह 8 बजे तक 1.75 लाख टिकटों की प्री सेल कर चुकी है। पहले ही दिन के लिए फिल्म ने 9.87 करोड़ की कमाई कर ली है।
इस साल की बॉलीवुड फिल्मों की ‘पहले दिन की एडवांस बुकिंग’ (ग्रॉस)
- धुरंधर 2 – 53 करोड़
- दृश्यम 3 – 31.65 करोड़
- बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़
- रामायण- 9.87 करोड़ ((12 दिन बाकी)
- मिर्जापुर द मूवी – 9.19 करोड़
- आवारापन 2 – 8.57 करोड़
- धमाल 4 – 5.68 करोड़
- कॉकटेल 2 – 5.57 करोड़
- भूत बंगला – 3.32 करोड़
- वेलकम टू द जंगल – 3.1 करोड़
फिल्म के बारे में
रामायण’ में रनबीर कपूर के अलावा रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, सोनल झा, विवेक ओबेरॉय आदि अभिनय करते नजर आएंगे
