

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) चम्पावत श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, नगर निकाय स्थानीय चुनाव- 2026 के दृष्टिगत नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों को चुनाव व्यय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष और सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों को नगर निकाय स्थानीय चुनाव में होने वाले व्यय के प्रकार, तय व्यय सीमा तथा निर्वाचन व्यय के सही लेखा-जोखा (एकाउंट्स) के रखरखाव के संबंध में पूरी जानकारी देना है, ताकि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नगर पंचायत पाटी के प्रत्याशियों के लिए यह प्रशिक्षण 02 जून, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास खण्ड कार्यालय पाटी के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें व्यय अनुवीक्षण सेल के सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में उप कोषाधिकारी पाटी श्री गणेश दत्त चौथिया (मोबाइल नंबर- 9412045289) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, प्रत्याशियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के लिए कोषागार चम्पावत के सहायक लेखाकार श्री मुकेश कुमार (मोबाइल नंबर- 6398520388) तथा श्री मजहर हुसैन (मोबाइल नंबर- 7536886171) को बतौर मास्टर ट्रेनर व सहायक मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
/जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पंचायत पाटी के रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने स्तर से नगर पंचायत सदस्य और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों को इस प्रशिक्षण स्थल, तिथि और समय के संबंध में अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें।
