15 Views

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। फिलहाल उनका चेकअप और जरूरी जांचें जारी हैं। हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है
