9 Views

हरिद्वार में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नसीरपुर में उत्तरप्रदेश से आ रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।
गंगनहर में पलटी यात्रियों की कार
जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान कार में छह लोग मौजूद थे। जिसमें तीन पुरूष, दो महिला और एक बच्चा भी शामिल था। हादसा होता देख आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।
कार को क्रेन की मदद से निकाला बाहर
कार में बैठे लोगों के रेस्क्यू के बाद क्रेन की मदद से गंगनहर में गिरी कार को भी बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्री मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।
