21 Views
Gurmeet singh chandhok

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा फल घोषित हो गया है।
उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षाफल में हाईस्कूल का परीक्षाफल 92.01% तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 85.11% रहा। हाई स्कूल में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर के अक्षिता गोयल टॉपर रही।
रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षिता गोयल ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अक्षिता ने 500 में से 491 अंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट में गीतका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेहंदीरत्ता (यूएस नगर) ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
