
बीते दिन रविवार, 1 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इस फाइनल मुकाबले में विराट ने 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अब IPL 2026 की ट्रॉफी जीती है तो सेलिब्रेशन तो बनता ही है। ऐसे में विराट कोहली(Virat Kohli) और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा जीत की खुशी में डांस करते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद Virat Kohli और अनुष्का शर्मा का ऐसा डांस
दरअसल सोशल मीडिया पर आरसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें विराट कोहली ने चैंपियंस वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। उनके साथ अनुष्का भी दिखाई दे रही है। दोनों जश्न में साथ नाचते हुए दिखाई दिए। दोनों का ये डांस देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान किंग कोहली दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखे।
वीडियो हुई वायरल
इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन लिखा, “डांस फ्लोर पर किंग कोहली की मास्टरक्लास, प्योर वाइब्स, होल्सम, और भी बहुत कुछ। अनुष्का शर्मा, हमारे पहले दिन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।”
बेंगलुरु का लगातार दूसरा खिताब
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि ये बेंगलुरु का लगातार दूसरा खिताब है। इससे पहले सीजन यानी IPL 2025 में भी टीम ने अपने नाम ट्रॉफी की थी। जिसके बाद अब दोनों ने दूसरी ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया है
