
हरिद्वार में बीती रात उस समय हड़कंप मच गई जब एक शख्स को खुले आम सड़क पर अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है शख्स गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
अज्ञात बदमाशों ने मारी शख्स को गोली
घटना बीती देर रात की है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने एक कांवड़िये को गोली मार दी। जिसके बाद शख्स बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था शख्स
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में करीब 240 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया।
आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है
