Gurneet singh chandhok
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम स्थित तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। …और पढ़ें
, चमोली। उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम के महिला तप्त कुंड में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई है। बताया गया कि स्नान की दौरान दोनों महिला यात्री संकल्प कर डुबकी लगा रही थीं। इस दौरान वे बेहोश हो गईं, जिन्हें 108 से चिकित्सालय ले जाया गया, जहां महिला यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया।
तप्त कुंड में स्नान के दौरान मरने वाली महिला श्रद्धालु राजस्थान भीलवाड़ा की है बताया गया कि 100 से अधिक यात्रियों का ग्रुप बदरीनाथ धाम में चार सितंबर से आया हुआ है। यहां पर कथा चल रही है।
बताया गया कि चार महिलाएं 108 डुबकी के संकल्प के साथ तप्त कुंड में नहाने आई थी, जिनमें दो महिला श्रद्धालु डुबकी लगाने के दौरान बेहोश हुई है। जिनको चिकित्सकों के मृत घोषित किया है। बताया गया कि ये श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान कर भगवान के दर्शन करते थे। श्रद्धालुओं के स्वजन इस दौरान मंदिर दर्शन के लिए गए थे।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि भीलवाड़ा राजस्थान के यात्रियों के ग्रुप की दो महिलाओं की तप्त कुंड में स्नान के दौरान बेहोश होने के बाद मौत हुई है।
