Gurmeet singh chandhok

उधमसिंहनगर जनपद भर में पुलिस ने चलाया अभियान
रुद्रपुर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डेसिबल सीमा एवं निर्धारित समयावधि का उल्लंघन करने धार्मिक स्थलों से पुलिस ने लाउडस्पीकर हटवा दिए साथ ही रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक की शांत अवधि में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ा अभियान चला कर जनपद के धार्मिक स्थलों से बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर कार्यवाही करते हुए लाउडस्पीकर हटवाए साथ ही

भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई जनपद भर में 14 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के साथ ही वैधानिक कार्यवाही भी की गई
*थानावार कार्रवाई का विवरण*
*कोतवाली जसपुर*
आईटीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नियमों का पालन न करने वाली 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*थाना केलाखेड़ा*
➡️ केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में भी लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*कोतवाली किच्छा*
खटीमा थाना क्षेत्र में सर्वाधिक कार्रवाई दर्ज की गई, जहां 04 मस्जिदों में लगे अधिक ध्वनि वाले कुल 07 लाउडस्पीकरों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 04 चालान भी किए गए।
*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
