
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि मैदानी इलाकों में फिलहाल गर्मी परेशान कर रही है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक के बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आज यानी 16 जुलाई को भी मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की से बहुत हल्की बारिश के आसार जताए गए है।
Uttarakhand Weather Update: आज उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
दरअसल गुरुवार, 16 जुलाई को राज्य में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।
तो वहीं पर्वतीय जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है। यहां तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी।
16-18 जुलाई तक तेज बौछारें
17 जुलाई को भी उत्तराखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। इसके साथ ही 18 जुलाई को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
