Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। दमुआ ढूंगा, शिवपुरी क्षेत्र की होनहार बेटी कु. वर्षा जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) परीक्षा में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एसडीएम (उप जिलाधिकारी) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।स्थानीय समाचार
कु. वर्षा जोशी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री केवलानंद जोशी की सुपुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है
वर्षा की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे दमुआ ढूंगा और शिवपुरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत और समर्पण के दम पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्षा जोशी की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
समस्त क्षेत्रवासियों ने वर्षा जोशी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की है।
