
Gurmeet singh chandhok
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी ने कमाल कर दिया। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ इलाके के रहने वाले सोवेंद्र ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जापान के नागोया में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक पांचवां एशियन पैरा गेम्स आयोजित होने वाला है। इसी में सोवेंद भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तानी करेंगे।
शहरखोजें
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान
इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के स्पोर्टिंग डायरेक्टर सुनील जे. मैथ्यू ने सोवेंद्र के कप्तान बनने की जानकारी दी। जिसके बाद से उनके इलाके में उत्साह का माहौल है। सोवेंद्र भंडारी की ये उपलब्धि उत्तराखंडवासी और खेल प्रेमियों के लिए गर्व का पल है। लोगों को उम्मीद है कि सोवेंद्र की लीडरशिप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। जिससे राज्य के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन होगा।
टीम के सहायक कोच नरेश सिंह नयाल
एशियन पैरा गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए केरल के कोच्चि में टीम तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि भरतीय दल में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी शामिल है। इसके साथ ही उत्तराखंड के नरेश सिंह नयाल सहायक कोच के साथ गोलगाइड की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
साल 2015 से फुटबॉल से है जुड़े
बात करें सोवेंद्र भंडारी और नरेश सिंह नयाल कि तो दोनों साल 2015 से ब्लाइंड फुटबॉल से जुड़े हैं। देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दोनों ने ट्रेनिंग ली। काफी समय से इस खेल से दोनों जुड़े है।
जगहेंखोजें
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी करना उनके खेल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है. इस मुकाम तक पहुंचने में सहयोग देने वाले अपने कोच, फेडरेशन, साथी खिलाड़ियों, परिवार और दोस्तों का आभार. सभी के सहयोग और प्रोत्साहन से ही वह इस जिम्मेदारी तक पहुंच सके हैं.
–सोवेंद्र भंडारी, कप्तान, भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम
साल 2023 में भी कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व
साल 2023 में भी दोनों देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है। चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में वो भारतीय टीम का हिस्सा थे।
सोवेंद्र की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उनका सफर बताता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है. सोवेंद्र की इस उपलब्धि से चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में गर्व का माहौल है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि भारतीय टीम आगामी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी. अब खेल प्रेमियों की निगाहें जापान के नागोया में होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां सोवेंद्र भंडारी भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देश के लिए बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश करेंगे.
-अनंत मेहरा, संस्थापक, उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन
