15 Views

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र की सती कॉलोनी में 30 फुट के रास्ते, सुरक्षा गेट और टीन शेड को लेकर विवाद गहरा गया है।
वहीं, कॉलोनीवासियों ने 9 अक्टूबर को मुखानी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 13 जुलाई 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के यथास्थिति आदेश के बावजूद मुख्य गेट तोड़ दिया गया।




शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना की सूचना 112 पर देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, तहसीलदार की रिपोर्ट और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
