
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसी के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम का कहर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड में आज यानी 8 अगस्त को भी मौसम बिगड़ा रहने वाला है। बारिश के साथ मौसम विभाग ने आंधी की भी चेतावनी जारी की है।
Uttarakhand Weather Update: आज उत्तराखंड के इन जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी आठ अगस्त को राज्य के कई जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ मौसम विभाग ने आंधी की भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।
देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?
इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। इसके अलावा राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आठ अगस्त को दून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
