
रुद्रपुर में बीते सोमवार को SIR को लेकर विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच हुई तनातनी अब सियासी चर्चा का मुद्दा बन गई है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी का रिएक्शन भी सामने आया है।
रुद्रपुर में विधायकों के विवाद पर सामने आया सीएम धामी का बयान
रुद्रपुर में दोनों विधायकों के बीच हुए विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को दुरुस्त करना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय प्रक्रिया को समझें और सहयोग करें। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण है। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में रहें और अपात्र नामों को हटाया जाए, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।
ये है मामला
रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों नेता कुमाऊं कमिश्नर के सामने ही गली गलौच पर उतर आए। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। भाजपा नेताओं ने आपत्तिकर्ताओं को धमकाने के आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। मामला garmata dekh मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
