Gurmeet singh chandhok

uk board result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हो गया है। इंटर की परीक्षा में हरिद्वार जिले की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। बिटिया की इस उपलब्धि के बाद से परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू है।
टैक्सी ड्राइवर की बेटी वंशिका ने हासिल किए 97 प्रतिशत
उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता को अत्यंत गौरव का क्षण प्रदान किया। वंशीला के पिता टैक्सी ड्राइवर है। दिन-रात टैक्सी चलाकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, वंशिका ने अथक परिश्रम किया और राज्य में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक बनकर अपने माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया।

बेटी की इस उपलब्धि ने वंशिका के के माता-पिता के चेहरों पर खुशी की चमक है। कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर, हरिद्वार की वंशिका ने ये सफलता हासिल की है। बता दें वंशिका हरिद्वार के मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिजनों को गर्व है, बल्कि विद्यालय का गौरव भी बढ़ गया है। वंशिका भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखती हैं
