


रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज भवाली में सिविल जज सीनियर डिवीजन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पारुल थपलियाल भवाली नगर पालिका सभागार में महिलाओं को कानूनी जानकारी देते हुए हर विषय पर विस्तार से चर्चा की वही युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी नशे के दुष्परिणामों को विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा नशा करने से गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है जिसका असर उसके परिवार पर पड़ता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खष्टी बिष्ट,एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार अधिशासी अधिकारी ने मैडम का स्वागत अभिनंदन करते हुए इस तरह के कार्यशालाएं समय-समय पर लगाने की अपील की जिससे आम जनमानस में जागरूकता आयेगी। इस अवसर पर, जिला विधिक प्राधिकरण की कोर्डिनेटर कुमारी रितु में कार्यक्रम का संचालन किया। समूह सभी की महिलाओं ने विधिक जानकारी के लिए मैडम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर, इंद्र कपिल, मनोज तिवारी, गणेश भट्ट,धनी दुमका, प्रभा भाकुनी, रचना आर्या ममता, सुमन सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे
