
Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क में बीते दिन गुरुवार की दोपहर टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की माने तो संदिग्ध को तुरंत ही पकड़ लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग फायरिंग के बाद इधर-उधर भाग रहे हैं।
Times Square Firing: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर फायरिंग!
दरअसल फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इस बारे में अभी और जानकारी आने का इंतजार है। घटना दोपहर 3:40 बजे हुई। इस समय नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत के जश्न को लेकर लोग ओअर मैनहट्टन की सड़कों पर थे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अधिकारियों की माने तो करीब 10 हजार पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया की ये इलाका परेड में शामिल लोगों से भरा हुआ था। बीते हफ्ते टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ही भीड़ शहर में मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। फायरिंग के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बता दें कि गोलीबारी पुलिस गाड़ी से कुछ ही मीटर दूर पर हुई।
16 जून को भी हुई थी फायरिंग
मालूम हो कि 16 जून को भी टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही एक और घटना सामने आई है। जिससे इलाके में दहश्त का माहौल है
