Gurmeet singh chandhok

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा।
शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
आदेश के अनुसार 20 मई 2026 को भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
राज्य सरकार ने सभी विभागों, जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
