
उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
4 अगस्त को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
8 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 5 और 6 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। जबकि 7 अगस्त को राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जना होने की संभावना है। वहीं 8 अगस्त को राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जना हो सकती है
