
तीर्थनगरी ऋषिकेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आइडीपीएल इलाके में स्कूल के एक प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं के परिवार वालों ने इसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
तीर्थनगरी शर्मसार!, स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्राओं के साथ की घिनौनी हरकत
दरअसल पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मामला 19 मई को उजागर हुआ। वो भी तब जब इलाके की रहने वाली एक महिला की 14 साल की बेट स्कूल से घर बड़ी डरी और सहमी सी आई। मां के पूछने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल ने उसे ऑफिस में बुलाकर गंदे तरीके से छुआ। पीठ पर हाथ पेरा। डरी सहमी छात्रा ने आगे से स्कूल जाने के लिए भी मना कर दिया।
प्रिंसिपल ऑफिस में बुलाकर गलत तरीके से छूता था
इस घटना के बाद एक और 13 साल की बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। दूसरी छात्रा ने बताया कि आठ-दस दिन पहले प्रिंसिपल ने उसे ऑफिस बुलाकर उसके कंधे में हाथ डाला था। साथ ही उसे गलत नीयत से छूने की कोशिश की थी।
पीड़ित ने बताया कि वॉशरूम के लिए जब वो प्रिंसिपल से अनुमति मांगती, तो वो उन्हें पास बुलाकर जबरन गले लगाने और गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था।
पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
दो-तीन बार वो ऐसी हरकत उनके साथ अकेले में कर चुका था। इस घटना के बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। डहां प्रिंसिपल स्कूल में नहीं था। जिसके बाद पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है
