Gurmeet singh chandhok

झारखंड से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार देर रात करीब 2 बजे रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामगढ़ के पास ये हादसा हुआ। सभी स्कॉर्पियों से रजप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे। कार में कुल 14 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत की खबर है। एक की गंभीर रूप से हालत खराब है। जिसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत
दरअसल सभी मृतक बिहार के नालंदा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि किसी बड़ी गाड़ी ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सबसे पहले आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।
पत्नी की जॉब लगने के बाद पूजा करने जा रहे थे, पूरा परिवार खत्म
दरअसल मृतक विवेकानंद की पत्नी अमृता की टीचर की जॉब लगी थी। मन्नत पूरी होने पर पूरा परिवार पूजा करने रजरप्पा जा रहा था। हादसे में पूरी फैमिली खत्म हो गई।
