



रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
-सांसद विधायकों से मौन तोड़ने,आगे आने की की अपील।
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण स्थित वाले एकमात्र उपक्रम देश एवं प्रदेश की आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवा बनाने वाली एकमात्र कंपनी आईएमपीसीएल मोहान का विनिवेश कर प्राइवेट हाथों दिए जाने पर राज्य आंदोलनकारी में भारी आक्रोश है।
राज्य आंदोलनकारी की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें एकजुट करने के उद्देश्य से राज्य के दौरे पर निकले सम्मान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री, राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप का रामनगर पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारियों ने लखनपुर क्रांति चौक पर स्वागत किया। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में राज्य आंदोलनकारियों की राज्य सेनानी मंच रामनगर के संयोजक चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता एवं प्रभात ध्यानी के संचालन में हुयी बैठक में राज्य आंदोलनकारियों में इस बात को लेकर बहुत आक्रोश है कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण स्थित उपक्रम आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाओं का निर्माण करने वाली देश की एकमात्र कंपनी आईएमपीसीएल मोहान को मुनाफा देने के बावजूद मोदी सरकार द्वारा कौड़ी के दामों पर एक प्राइवेट कंपनी को बेच दिया गया है। जिसके कारण वहां लंबे समय से सेवा दे रहे स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों तथा किसानों के रोजगार एवं रोजी रोटी पर संकट गहरा गया है। राज्य आंदोलनकारी पूर्व दर्जा मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल सांसद अजय भट्ट ,पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ,सल्टविधायक महेश जीना ,नैनीताल विधायक सरिता आर्या ,नैनीताल विधायक दीवान सिंह विष्ट से अपना मौन तोड़कर आईएमपीसीएल को बचाने के लिए आगे आयें । धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यदि सांसद विधायक कारखाने को बचाने आगे नहीं आते हैं तो जनता इनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर करें।
राज्य आंदोलनकारी में इस बात को लेकर भी रोष हैकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की घोषणा के बावजूद भी राज्य आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों को 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ अभी तक नहीं मिल रहा है तथा वर्ष 21 तक जमा चिह्ननीकरण के आवेदनों पर जनपदों केजिलाधिकारियों के द्वारा उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल 29 मई को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।बैठक में धीरेंद्र प्रताप,प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर जोशी,इंद्र सिंह मनराल,अनिल अग्रवाल खुलासा, हाफिज सईद अहमद,नवीन नैथानी आदि थे।
