Gurmeet singh chandhok

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के 2026-27 अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने शानदार जीत दर्ज की है। राय को कुल 822 वोट मिले, जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया 370 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम 18 अगस्त की देर रात घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के मुकाबले में अनुपम लाल दास 451 वोट के साथ दूसरे, आदिश अग्रवाल 412 वोट के साथ तीसरे और गौरव भाटिया 370 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे। प्रदीप राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुपम लाल दास को 371 वोटों से हराया।
किसे कितने वोट मिले?
प्रदीप राय — 822 वोट
अनुपम लाल दास — 451 वोट
आदिश अग्रवाल — 412 वोट
गौरव भाटिया — 370 वोट
सुकुमार पट्टजोशी — 269 वोट
सिद्धार्थ मृदुल — 217 वोट
महालक्ष्मी पवानी — 128 वोट
गौरव भाटिया की सार्वजनिक पहचान और वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर प्रोफाइल के बावजूद उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि, उनकी हार के पीछे किसी एक कारण को निर्णायक मानना उचित नहीं होगा। चुनाव में वोट कई उम्मीदवारों के बीच बंटे और व्यक्तिगत समर्थन तथा बार के भीतर की चुनावी समीकरणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदीप राय अब 2026-27 कार्यकाल के लिए SCBA अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके साथ राहुल कौशिक उपाध्यक्ष और प्रज्ञा बघेल सचिव चुनी गई हैं।
चुनाव में करीब 82 प्रतिशत मतदान दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। राय इससे पहले भी SCBA के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और पिछले वर्ष अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके थे।
