Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। नगर निगम की स्वामित्व वाली दुकानों का किराया अब पांच गुना तक बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के तहत दुकानों की श्रेणी और स्थान के आधार पर किरायेदारों को 25 से 40 रुपये प्रति वर्ग फीट तक किराया देना होगा।
नगर निगम प्रशासन ने शहर की 1250 से अधिक दुकानों के किराये का पुनर्निर्धारण करते हुए नई दरें तय कर दी हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, बाजार की वर्तमान स्थिति और शहरी विकास विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किराये में संशोधन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रथम श्रेणी की दुकानों के लिए भूतल पर किराया 8 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है, जबकि प्रथम तल की दुकानों का किराया 5 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति वर्ग फीट किया गया है।
इसी तरह द्वितीय श्रेणी की दुकानों का किराया 7 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये, तृतीय श्रेणी का 6 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और चतुर्थ श्रेणी का किराया 5 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित किया गया है।
नगर निगम के अनुसार, दुकानों का किराया वर्ष 2016 के बाद पहली बार संशोधित किया गया है। उस समय व्यापारियों के विरोध के चलते किराये में बढ़ोतरी को वापस लेना पड़ा था।
नगर आयुक्त ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष से संशोधित दरों के अनुसार किराया वसूला जाएगा। वहीं, व्यापारियों ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी उचित नहीं है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम को किराया बढ़ाने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक करनी चाहिए थी। उनका तर्क है कि बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है और अचानक बढ़े किराये का असर कारोबार के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा।
नगर निगम और व्यापारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर जल्द ही बैठक होने की संभावना है।
यहां बनी हैं दुकानें
प्रथम श्रेणी: पटेल चौक, सदर बाजार, साहूकारा लाइन, मंगल पड़ाव, चौक बाजार, मीरा मार्ग, रिफ्यूजी मार्केट, ईदगाह रोड,
कारखाना बाजार, नया बाजार। द्वितीय श्रेणी: रेलवे बाजार, भैरव चौक, शंकर चौक, तिकोनिया, कालाढूंगी चौराहा, घास मंडी।
तृतीय श्रेणीः मुखानी चौराहा, जजी कोर्ट, काठगोदाम तल्ला चौराहा, रोड।
चतुर्थ श्रेणी: चोरगलिया रोड, मीट मार्केट, चांदमारी, जगदंबा नगर, काठगोदाम, राजपुरा, रानीबाग, तिकोनिया, एरोड्रम रोड।
इस तरह समझें नए किराये का गणित
नगर निगम के भूतल में बनी दस गुणा दस वर्ग फीट की दुकान के लिए अब तक किराएदार को प्रतिमाह प्रथम श्रेणी में आठ सौ, द्वितीय श्रेणी में सात सौ, तृतीय श्रेणी में छह सौ और चतुर्थ श्रेणी के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह किराया देना होता था। बढ़ोतरी के बाद यह क्रमशः चार हजार, तीन हजार पांच सौ, तीन हजार और ढ़ाई हजार रुपये हो जाएगा। इसी अनुपात में दुकानों के आकार के अनुसार किराए का भुगतान करना होगा।
दस साल बाद हो रही किराए में बढ़ोतरी
नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया आखिरी बार 2016 में बढ़ाया था। इसके बाद व्यापारियों के विरोध के कारण बढे हुए किराए में संशोधन करना पड़ा था। अब बाजार की वर्तमान स्थिति को बढ़ोतरी का आधार बनाया गया है।
नगर निगम के बोर्ड
मंजूरी मिलने के बाद किराए में बढ़ोतरी की गई है। इस वित्तीय वर्ष में नई दरों के अनुसार किराया लिया जाएगा। -परितोष वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी
सौ है अमी में ए श्रेणी की 10 गुना 10 वर्ग फीट की दुकान का किराया
ये हैं कारण
शहरी विकास विभाग ने निकायों को दुकानों का किराया बाजार की वर्तमान स्थिति के अनुसार करने के निर्देश जारी किए है।
नगर निगम के पास संसाधन होने के बाद भी आय में बढ़ोतरी नहीं होने से विकास कार्यों के लिए बजट का संकट बना रहता है।
बोले व्यापारी
GG किराया कम होने से व्यापारी उपभोक्ताओं को सामान भी कम दामों पर बेचते हैं। किराया बढ़ने पर दामों में भी अंतर आ जाएगा। मनोज जायसवाल, नगर महामंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
66 व्यापारी पहले से ही आर्थिक संकट से परेशान हैं। अब बिना उनकी सहमति के एकतरफा किराया बढ़ाना किसी भी हालात में उचित नहीं है। गौरव गुप्ता, व्यापारी पटेल चौक
66 नगर निगम को दुकानों का किराया बढ़ाने से से पूर्व व्यापारियों के साथ बैठक करनी चाहिए। ताकि विवाद की स्थिति नहीं बने। वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रभारी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार
66 जबरन एकतरफा किराया बढाए जाने का विरोध किया जाएगा। व्यापारी बाजार में मंदी के हालात होने से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
ललित कुमार, व्यापारी मंगल पड़ाव
