
नैनीताल। सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस के मौके पर शनिवार को नैनीताल में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु साहिब के बलिदान और मानवता के संदेश को याद किया।
नगर कीर्तन का मार्ग

नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर पंत पार्क, तल्लीताल, अपर माल रोड, आर्य समाज मंदिर, मस्जिद तिराहा होते हुए पार्किंग क्षेत्र तक पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु गुरु साहिब के जयकारों और शबद-कीर्तन के साथ चलते रहे।
सिख धर्म समेत अन्य समुदाय के लोगों और पर्यटन नगरी नैनीताल में आए हुए पर्यटकों के द्वारा नगर कीर्तन का हर्षोउल्लास के साथ भाग लिया

नगर कीर्तन के दौरान अमरोहा के बाबा दीप सिंह जी गतका अखाड़ा ने अपनी पारंपरिक युद्धक कला का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फतेहगढ़ साहिब से पहुंचे बाज वाले सिंह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बाजपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत विभिन्न शहरों से पहुंचे शबदी और कीर्तन जत्थों ने संगत को गुरुवाणी से निहाल किया। गुरुद्वारा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर एवं प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस दौरान सितारगंज से आई विशेष सफाई टीम ने पूरे मार्ग में स्वच्छता व्यवस्था संभाली। नगर कीर्तन के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। जिसमें एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ अंजना नेगी, सीओ अंकित थपलियाल, मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत, तल्लीताल कोतवाल

हरपाल सिंह, एसआई सुनील कुमार, मनोज जोशी, मो. शाहिद आदि मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह आनंद, उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, महासचिव अमरप्रीत सिंह, उपसचिव संदीप सिंह, जसकरन सिंह, जसनीत सिंह, अगमवीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, तरणवीर सिंह, हरगुण सिंह, संजोग सिंह, गगनदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
