64 Views

उत्तराखंड के साथ-साथ देहरादून में भी इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बीती देर रात प्रेमनगर में एक कार बरसाती बहाव में बह गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक युवती का रेस्क्यू किया गया है।
देहरादून में बरसाती बहाव में बही कार
पुलिस के अनुसार बीती देर रात लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास एक क्रेटा वाहन तेज बरसाती बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे।
दो की मौत
सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश (20), निवासी जयपुर और एक अन्य युवती का शव बरामद किया है।
