Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में भी बीते पांच दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। अगले कुछ दिन एक या दो दौर की बौछारें पड़ने की संभावना है। तो वहीं कई इलाकों में बारिश का दौर तीव्र रहने वाला है।
26 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather Update
26 जुलाई 2026 को उत्तराखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। तो वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
26 जुलाई प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। तो वहीं मौदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं गरज चमक के सात आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है
