29 Views

अल्मोड़ा में मौसम ख़राब होने के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए। इसके लिए उन्होंने वहां मौजूद जनता से फ़ोन पर माफी मांगी।
मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी
बता दें आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे थे। 11 बजे अल्मोड़ा में जनसंवाद और उसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ उनका संवाद कार्यक्रम था। दिल्ली से पंतनगर पहुंचने के बाद वो अल्मोड़ा पहुंचने वाले थे।
फोन पर मांगी जनता से माफी
मौसम ख़राब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर पंतनगर के लिए रवाना हो गया। फ़ोन पर उन्होंने जनता से इसके लिए माफी मांगी है। राहुल गांधी ने कहा कि मौसम के ठीक होते ही वो जल्द जनता के बीच पहुंचेंगे।
