
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 14 जून से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं। इसी बीच पीएम मोदी 16-17 जून को फ्रांस के एविएन शहर में G7 शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। इस बार G7 Summit 2026 फ्रांस की अध्यक्षता में हो रही है। बता दें कि भारत अब तक 13 बार G7 में हिस्सा ले चुका है। जिसमें से सातवी बार पीएम मोदी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
G7 Summit 2026 में शामिल होंगे पीएम मोदी
भारत G7 में एक साझेदार देश के तौर पर शामिल हो रहा है। फ्रांस ने भारत को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के आउटरीच सत्र में अन्य आमंत्रित देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चाओं में भाग लेंगे। बता दें कि G7 में भारत ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं, चिंताओं और विकास संबंधी मुद्दों को उठाता आया है। इस बार फिर देश ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा।
भारत को मिला शामिल होने का न्योता
इस साल G7 की अन्य बैठकों में भी भारत को शामिल होने का आमंत्रण मिला था। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर पेरिस में आयोजित G7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल हुए थे।
राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 फ्रांस के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे। अगर दोनों नेता मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई तो ये ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों के बीच पहली मुलाकात होगी।
