August 9, 2026

1 thought on “22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, CM ने दिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

  1. आदरणीय मुख्यमंत्री जी,

    सादर प्रणाम।

    जीएसटी जैसे गूढ़ और तकनीकी विषय पर आपके नेतृत्व में जो सुधार और जागरूकता अभियानों की पहल की गई है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। किंतु एक गहन चिंता का विषय यह है कि इस महत्वपूर्ण विषय में अधिवक्ता वर्ग की कोई भूमिका नहीं दर्शाई गई।

    यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो अधिवक्ता वर्षों से जीएसटी, इनकम टैक्स तथा डायरेक्ट टैक्स के क्षेत्र में निरंतर अभ्यासरत हैं, जिनकी गहन जानकारी और अनुभव “जन-जागरूकता एवं मार्गदर्शन” में अमूल्य सिद्ध हो सकते हैं, उनका उल्लेख अथवा उनकी भूमिका इन अभियानों में नहीं दिखाई गई।

    मुझे इस तथ्य पर गहरा खेद है और एक अधिवक्ता के नाते यह मेरा कर्तव्य है कि इस विषय पर आपसे स्पष्टीकरण मांगूँ। अधिवक्ता वर्ग, विशेषकर कर-विषयक विशेषज्ञ अधिवक्ता, सदैव सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता को कर प्रणाली की जटिलताओं से अवगत कराने और उन्हें सरल बनाने में सहयोग करने को तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author's Other Posts

Related Stories

khanpur-MLA-umesh-kumar-sharma-780x470.jpg
1 minute read
Har-ghar-tiranga-uttarakhand-780x470.jpg
1 minute read
1200-675-26088282-thumbnail-16x9-jhggff545_11zon-780x470.webp
1 minute read
kanwar-yatra-780x470.jpg
1 minute read
CM-DHAMI-VIMOCHAN-780x470.jpg
1 minute read
1003704784
1 minute read