
आज, मंगलवार 30 जून को प्रदेश के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर के नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मंत्री सतपाल महाराज ने नंदा की चौकी पुल का किया औचक निरीक्षण
दरअसल मंत्री सतपाल महाराज ने निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत भी की। जिसमें उन्होंने बताया कि पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल 10 दिनों के अंदर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

10 दिन में नंदा की चौकी पुल को खोला जाएगा
बाढ़ के बाद रुकी इस परियोजना का 16 करोड़ रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में ओपन फाउंडेशन के बजाय अत्यधिक सुरक्षित ‘वेल फाउंडेशन’ (Well Foundation) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
16 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
सतपाल महाराज ने बताया कि नदी के दोनों साईड आरसीसी वाल का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। पुल के अन्य तीन पिलरों का भी सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है।
