
उत्तरकाशी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद गुस्साए भतीजे ने अपने चाचा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
भतीजे ने की कुल्हाड़ी से चाचा की निर्मम हत्या
घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार करम चंद उर्फ गांधी की अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
मौके से फरार हुआ आरोपी
हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई। दर्द से करहाते-करहाते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सुमन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक करम चंद के शव को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी सुमन का कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
